>>>>> Welcome to ANMOL BLOGS >>>>> This Website is best viewed in latest version of Google Chrome Browser >>>>> जानें क्या है सरकार की Sovereign Gold Bond स्कीम, इसमें कैसे करें निवेश ?

Subscribe Us

Header Ads

जानें क्या है सरकार की Sovereign Gold Bond स्कीम, इसमें कैसे करें निवेश ?

जानें क्या है सरकार की Sovereign Gold Bond स्कीम, इसमें कैसे करें निवेश ?


Sovereign Gold Bond: भारत में लोग सोने (gold) को लेकर क्रेजी है। सबसे ज्यादा तो इसमें महिलाएं है। अगर आप भी सोना खरीदना खरीदना चाहते है या चाहती है, वो भी सस्ते दामों पर तो अभी जो खबर हम बताने वाले है वो बहुत काम की है। केंद्र सरकार दे रही है आपको कम रेट्स पर gold खरीदने का मौका। जी हां आप 28 फरवरी से 4 मार्च के बीच Sovereign Gold Bond में पैसा लगा सकते हो। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond) की यह दसवीं सीरीज है। अब आपको बता दें, यह गोल्ड बॉन्ड आरबीआई की तरफ से जारी किए जाते हैं।

 

क्या होता है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड?

सोने में आप 4 तरह से निवेश कर सकते हैं। जिनमें से एक है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) यह एक तरह का सरकारी बॉन्ड होता है। इस बॉन्ड को आरबीआई (RBI) की तरफ से जारी किया जाता है। सरकार ने इस बॉन्ड को साल 2015 में शुरू किया था। इस बॉन्ड को आप सोने के वजन के रूप में खरीद सकते हैं। अगर आपका यह बॉन्ड 5 ग्राम का है तो समझिए इसकी कीमत 5 ग्राम गोल्ड के बराबर होगी।

 

लेटेस्ट रेट्स

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी किये गए यह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond) की यह दसवीं सीरीज है। इसकी इश्यू प्राइस 5109 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। इसका 9वीं सीरीज के लिए इसका रेट्स 4786 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया था।

 

ऑनलाइन पेमेंट पर मिलेगी छूट

इसके तहत अब आपको 50 रुपए प्रति ग्राम की छूट का लाभ मिलेगा अगर आप ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो। आपको इसके लिए डिजिटल मोड में ही पेमेंट करना होगा। और यदि आप ऑनलाइन पेमेंट कर रहे है तो आपके लिए गोल्ड बॉन्ड इश्यू का प्राइस 5,059 रुपये प्रति ग्राम रहेगा।

 

मिलेगा ब्याज का फायदा

इस बॉन्ड के (Sovereign Gold Bond) खरीदने पर आपको ब्याज का फायदा मिलता है। केंद्र सरकार की तरफ से इश्यू प्राइस पर आपको 2.5 फीसदी ब्याज का भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा आपको सरकार की तरफ से छमाही ब्याज का लाभ भी मिलता है।


यह भी पढ़े: BSNL के धमाकेदार Plans! 500 रुपये से कम में पाएं 100GB डेटा और ये सारी Benefits

 

कैसे और कहां से खरीदे हैं ये बॉन्ड?

अब बात आती है की कहां से और कैसे खरीदे ये बॉन्ड, तो आपको बता दे कि आप इसे स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), डाकघर और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchanges), NSE और BSE के माध्यम से खरीद सकते हैं। स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक में इन बॉन्ड की बिक्री नहीं होती।

 

ज्यादा से ज्यादा कितना खरीद सकते हैं गोल्ड?

आप इसमें अधिकतम निवेश 4 किलोग्राम सोने के (Sovereign Gold Bond) बॉन्ड खरीद सकते है। इसके अलावा अगर कोई ट्रस्ट या फिर कोई संस्था  इस बॉन्ड को 20 किग्रा तक खरीद सकती है।

Post a Comment

0 Comments