>>>>> Welcome to ANMOL BLOGS >>>>> This Website is best viewed in latest version of Google Chrome Browser >>>>> BHIM App क्या है, इसे कैसे इस्तेमाल करें?

Subscribe Us

Header Ads

BHIM App क्या है, इसे कैसे इस्तेमाल करें?

BHIM App क्या है, इसे कैसे इस्तेमाल करें?

फ्रेंड्स जैसा कि हम सब जानते है कि आज के समय टेक्नोलॉजी हर क्षेत्र में बहुत तेजी से बढ़ रही है। जैसे कि ऑनलाइन शिक्षा, चिकित्सा, सेवा और ऑनलाइन के माध्यम से लेन-देन आदि होने लगी है। आज के समय में हम सब घर बैठे टेक्नोलॉजी की मदद से ज्यादातर कार्य कर लेते हैं। उनमें से एक ऑनलाइन लेन देन का भी है। आज हम इस लेख में आपको ऐसे एप्लिकेशन से अवगत कराएंगे जिसके माध्यम से आप आसानी से online payment कर सकते हैं या payment received कर सकते हैं।

 

वैसे तो आज के समय में आपको कई ऐप्स और वेबसाइट मिल जाएगी जिसके माध्यम से आप इंटरनेट के माध्यम से पैसे का लेन देन कर सकते हैं। लेकिन हम आपको उनमें से एक ऐसा ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। शायद कही ना कही आपने भीम ऐप के बारे में जरूर सुना या पढ़ा ही होगा। आज इस लेख में Bhim App क्या है? और साथ ही Bhim App में अकाउंट कैसे बनाए? और Bhim App के माध्यम से आप पैसे कैसे कमाएं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

 

BHIM App क्या है?

Bhim UPI पर आधारित एक ऐसा ऐप है जिसका पूरा नाम "Bharat Interface for Money"  है। इस ऐप को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वर्ष 2016 में लांच किया गया था। BHIM application एक पूरी तरीके से सरकारी एप्लीकेशन है, इसके माध्यम से आप पैसों का Online ट्रांजैक्शन या लेन देन कर सकते हैं।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दू की इस ऐप का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया है। Bhim app की मदद से आप आसानी से और तुरन्त भुगतान का लेनदेन कर सकते है। इस ऐप की खास बात यह कि यहां केवल मोबाइल नंबर या वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (यूपीआई आईडी) का प्रयोग करके एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे ट्रांसफर किया जा सकता है। आज के समय इस एप्लिकेशन को कम पढ़े लिखे लोग, छोटे-मोटे व्यापारी तथा सब्जी विक्रेता भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

Bhim App के द्वारा आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन जैसे मनी ट्रांसफर, बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज, रूम बुकिंग तथा रेलवे टिकट बुकिंग जैसे कार्यों को घर बैठे आसानी से कर सकते हैं।

 

बता दू गूगल प्ले स्टोर पर भीम एप्लीकेशन को 50 मिलियन से ज्यादा लोगों के द्वारा डाउनलोड किया गया है तथा एक मिलियन से ज्यादा लोगों के द्वारा इस एप्लीकेशन को 4.5 की रेटिंग प्रदान की गई है। तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कोई fraud app नहीं है।

 

BHIM App को डाउनलोड कैसे करें?

BHIM App को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करना होगा। भीम एप्प को डाउनलोड करना बहुत आसान है। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए नीचे निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए है।

 

1. सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में उपस्थित Google Play Store एप्लीकेशन को ओपन करें।

 

2. Play Store को ओपन करने के पश्चात वहां पर  Search Bar में BHIM app लिखकर सर्च करें।

 

3. जैसे ही आप वहां पर BHIM लिखकर सर्च करेंगे अगले इंटरफेस में आपको BHIM app का Logo तथा उससे संबंधित जानकारी दिखाई देंगी।

 

4. अब आप यहां पर दाएं तरफ दिखाई दे रही Instal वाले बटन पर क्लिक करके भीम एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।

 

BHIM App पर अकाउंट कैसे बनाएं?

अगर आप BHIM App की सहायता से पैसा कमाना चाहते हैं। या online transaction करना चाहते हैं तो इसके लिए भीम एप्लीकेशन पर अपना अकाउंट बनाना होगा। भीम एप्प पर अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है। फ्रेंड्स आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अकाउंट बना सकते हैं।

 

1. सबसे पहले BHIM App को ओपन करें। उसके बाद यह आपसे भाषा चुनने के लिए बोलेगा। आप जिस भी भाषा में भीम एप्लीकेशन को इस्तेमाल करना चाहते हैं, उस भाषा का चयन करें।

 

2. उसके बाद यह आपसे सिम कार्ड चुनने के लिए बोलेगा। याद रखें कि आपको वही सिम कार्ड चुनना है जिसका मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट खाते से लिंक हो।

 

3. इसके बाद यह एप्लीकेशन वेरिफिकेशन के लिए एक ओटीपी (OTP) भेजेगा। अब ओटीपी डालकर वेरीफाई कर ले।

 

4. वेरिफिकेशन हो जाने के बाद यह एक 4 अंकों का पिन सेट करने के लिए बोलेगा। आप इस पिन को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं। यह पिन आपको BHIM App को ओपन करते समय डालना होता है।

 

5. इस तरह से आप BHIM App पर अपना अकाउंट बना सकते हैं। भीम ऐप को बैंक अकाउंट से जोड़ने के लिए इस पोस्ट में आगे बताया गया है।

 

BHIM App मे बैंक अकाउंट कैसे Link करें ?

फ्रेंड्स उम्मीद करता हूं यहां तक आप BHIM App पर अकाउंट कैसे बनाते हैं के बारे में सीख गए होंगे। चलिए तो फिर अब आपको बताते है कि आप Bhim app पर अपना बैंक अकाउंट Link करके UPI पिन कैसे सेट कर सकते हैं?

 

सबसे पहले add bank अकाउंट पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने सारी बैंकों की सूची जाएगी। अब आप इनमें से जिस भी बैंक को यूज करते हैं उसे सेलेक्ट करें। यह ऐप बैंक अकाउंट की जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आधार पर निकालता है। अगर आपके मोबाइल नंबर पर एक से अधिक बैंक अकाउंट रजिस्टर्ड है तो उनकी भी लिस्ट आपको यही दिखाई पड़ेगी। आप जिस भी बैंक को Bhim App से लिंक करना चाहते हैं उसका चयन करें।

 

UPI PIN सेट कैसे करे?

Bhim App पर यूपीआई पिन सेट करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना है:-

 

1. बैंक अकाउंट जोड़ने के बाद Bhim App अब आपसे डेबिट कार्ड की अंतिम 6 संख्या तथा उसकी expiry date के बारे में पूछेगा। इसको फ्लो करे इसके बाद आगे बढ़े।

 

2. अब अगले इंटरफेस में पहुंचने के बाद यह आपसे यूपीआई पिन सेट करने के बारे में बोलेगा। अब आप यहां पर आप अपने अनुसार 6 या 4 अंकों का कोई भी पिन सेट कर सकते हैं।

 

Also Read: Top 5 Earning Apps for Android Phone in Hindi

 

Bhim App से मनी ट्रांसफर कैसे करे?

दोस्तों अगर आप Bhim UPI की सहायता से पैसे भेजना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

 

1. सबसे पहले Bhim App को ओपन करें और इसके होम पेज पर जाए।

 

2. होम पेज पर आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे। सेंड मनी, रिक्वेस्ट मनी तथा स्कैन। और पैसे भेजने के लिए आप सेंड मनी वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

 

3. अब आप जिस किसी को भी पैसे भेजना चाहते हैं उसका मोबाइल नंबर या फिर वर्चुअल पेमेंट ऐड्रेस (UPI) यहां पर दर्ज करें।

 

4. अगर आप बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं तो उसके लिए आप यहां पर अकाउंट नंबर और IFS Code डालकर दूसरा पेमेंट मोड चुन सकते हैं।

 

5. अब आप जितने भी पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं उस अमाउंट को यहां पर लिखे और सेंड मनी वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

 

6. जैसे ही आप इस सेंड मनी वाले ऑप्शन पर क्लिक करते हैं यह आपसे यूपीआई पिन पूछेगा। उसके बाद यूपीआई पिन दर्ज करने के बाद पैसे transfer हो जाएंगे।

 

BHIM App से Paise कैसे कमाएं?

फ्रेंड्स उम्मीद करता हूं कि यहां तक आप भीम एप्लीकेशन के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर चुके होंगे। अब हम आपको बताते हैं कि Bhim app से किन-किन तरीकों से आप पैसा कमा सकते हैं। वैसे तो Bhim app से पैसा कमाने के बहुत से तरीके हैं लेकिन यहां पर हमने केवल उन तरीको के बारे में बताया है जो पूरी तरह से वैध और प्रभावशाली है।

 

BHIM App से Paise कमाने के तरीके:-

 

1.Referral Program

BHIM App के रेफरल प्रोग्राम के अंतर्गत अगर आप किसी व्यक्ति को अपनी लिंक के माध्यम से भीम एप्लीकेशन डाउनलोड करवाते हैं तो आपको कैश बोनस के रूप में ₹10 प्राप्त होते होते हैं।

 

इस प्रोग्राम के तहत आपने जिस व्यक्ति को BHIM App रेफर किया है अगर वह ₹50 से अधिक का ट्रांजैक्शन करता है तो उस व्यक्ति को कैश बोनस के रूप में ₹25 प्राप्त होते हैं। उसको यह कैश बोनस पहले 3 ट्रांजैक्शन पर मिलता है।

 

और जैसे ही आपका दोस्त या रिलेटिव्स आपकी रेफरल लिंक से भीम एप्लीकेशन को डाउनलोड करते है तो आपको कैश बोनस के रूप में ₹10 प्राप्त होंगे। अगर आप 1 दिन में 50 लोगों को अपनी लिंक के माध्यम से BHIM App को डाउनलोड करवाते हैं तो आप इससे 1 दिन में ₹500 तक कमा सकते हैं।

 

2. Welcome Gift

अगर आप भीम एप्लीकेशन को इस्तेमाल करके पहली बार online transaction करते हैं तो इससे आपको ₹51 का वेलकम गिफ्ट बोनस प्राप्त होता है। ₹51 का वेलकम गिफ्ट प्राप्त करने के लिए उपयोगकर्ताओं को अपने बैंक अकाउंट को भीम एप्लीकेशन से लिंक करना होता है तथा पहला लेनदेन पूरा करना होता है। आप यहां पर ₹1 का ट्रांजैक्शन करके भी ₹51 का वेलकम गिफ्ट प्राप्त कर सकते हैं।

 

3.Cashback

BHIM App पर आप जब भी कोई online transaction करते हैं तो आपको प्रत्येक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर कुछ कुछ कैशबैक मिलता है। इस कैशबैक की कीमत 1 महीने में ₹500 तक हो जाती है।

 

बता दू यह कैशबैक आपको महीने के अनुसार मिलता है तथा इसे प्राप्त करने के लिए आपका न्यूनतम Transaction ₹100 होना चाहिए।

 

फ्रेंड्स उम्मीद करता हूं कि आज आपने इस लेख के माध्यम से Bhim App क्या है? और इसका इस्तेमाल कैसे करे? के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर ली होगी। अगर आपने अभी तक online transaction नहीं किया है। तो अब इस लेख के बाद आप आसानी से online transaction कर सकते हैं। इस लेख में आप साथ ही यह भी जाना की भीम ऐप की मदद से ऑनलाइन पैसे कैसे कमा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments