>>>>> Welcome to ANMOL BLOGS >>>>> This Website is best viewed in latest version of Google Chrome Browser >>>>> IMEI Number क्या होता है? IMEI नंबर कैसे निकाले? पूरी जानकारी हिन्दी में

Subscribe Us

Header Ads

IMEI Number क्या होता है? IMEI नंबर कैसे निकाले? पूरी जानकारी हिन्दी में

फ्रेंड्स क्या आपने कभी IMEI Number का नाम सुना है, क्या आपको पता है IMEI Number क्या होता है? जब आपने फोन लिया होगा तो उसके डिब्बे पर एक स्टिकर चिपका देखा होगा जिस पर कुछ नम्बर लिखे होते है।

 

इसके अलावा फोन की बैट्री निकालते है, तो उसके स्लाॅट पर भी एक स्टिकर लगा होता है, जिस पर वैसा ही नम्बर लिखा होता है। क्या आपने कभी सोचा है यह नम्बर क्या होता है और किस काम में आता है। तो आज हम आपको बता दू कि कि इसे IMEI Number कहते है।

 

आज के इस लेख में हम आपको IMEI Number क्या होता है और IMEI Number से संबंधित सारी जानकारी देंगे। IMEI Number एक यूनीक (Unique) सीरियल नम्बर होता है, जो कि हर मोबाइल फ़ोन में अलग-अलग होता है।

 

पहले अधिकतर मोबाइल बिना IMEI Number के ही आते थे, लेकिन 30 नवंबर 2009 से सरकार (Government) ने बिना IMEI Number वाले मोबाइलों पर रोक लगा दी है।

 

आजकल सभी मोबाइलों में यह नम्बर पाया जाता है। इस नम्बर के द्वारा आप उस डिवाइस से सम्बंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। और यदि कभी आपका फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो यह नम्बर बहुत काम आता है। बता दू इसी नम्बर का उपयोग कर पुलिस अपराधी तक पहुंचती है।

 

हम आपको इसी IMEI Number के बारे में बताने वाले हैं। आज के इस लेख में हम आपको IMEI Number Kya Hota Hai, IMEI Number कैसे चेक करते हैं, और IMEI Number के फायदे क्या हैं साथ ही IMEI Number से जुडी और भी कई बाते बताएँगे। तो फ्रेंड्स चलिए जानते है, कि IMEI Number क्या होता है।

 

IMEI Number क्या होता है? IMEI नंबर कैसे निकाले? पूरी जानकारी हिन्दी में

IMEI Number क्या है? (What Is IMEI Number in Hindi)

IMEI यह एक प्रकार का नम्बर होता है। जो कि आजकल लगभग सभी तरह के मोबाइल फोन में पाया जाता है। IMEI एक प्रकार का Unique Identification Serial Number होता है, जो कि सभी प्रकार के डिवाइस में अलग-अलग होता है। आज करोड़ों की संख्या में लोग मोबाइल फ़ोन का उपयोग कर रहे है और हर मोबाइल का एक Unique IMEI Number होता है।

 

किसी भी डिवाइस का IMEI number कभी भी एक दूसरे से नहीं मिलता। VoLTE, GSM, LTE, CDMA, IDEN Edge, 4G, 3G और 2G आदि जेसे कुछ सेटेलाइट फोन्स में यह नंबर दिया जाता है। और इसका उपयोग डिवाइस की पहचान करने के लिए किया जाता है।

 

IMEI Number Kya Hota Hai IMEI Number Kaise Nikale

 

किसी मोबाइल के IMEI number से आप वह मोबाइल कहां बना है, मोबाइल निर्माता का क्या नाम है, उस डिवाइस का मॉडल नम्बर, किस देश में निर्माण हुआ है आदि जेसी अन्य कई सारी जानकारी आप प्राप्त कर सकते है।

 

मोबाइल निर्माण के दौरान ही निर्माता इस नंबर को मोबाइल फोन की बॉडी में एम्बेड करते है। ताकि बाद में इनसे कोई छेड़खानी ना हो सके।

 

IMEI Number की संख्या 15 होती है, लेकिन किसी-किसी डिवाइस मे यह 16 या 17 अंक की भी हो सकती है। ऐसे IMEI Number जिनकी संख्या 16 या 17 अंकों की होती है, इनमें डिवाइस के सॉफ्टवेयर वर्जन (Software Version) से संबंधित  जानकारी होती है। और इसे IMEISV के नाम से जाना जाता है।

 

यदि आप एक सिम (Single SIM) वाले फोन का उपयोग करते है, तो उस डिवाइस में एक IMEI Number होता है, लेकिन यदि आप ड्यूल सिम (Dual SIM) फोन में यह दो IMEI Number होते है। तो दोस्तों अब आप जान गए होंगे कि IMEI Number क्या होता है तो चलिए अब जानते है, कि आखिर यह किस काम आता है।

 

IMEI का फुल फॉर्म क्या है? (IMEI Number Full Form in Hindi)

IMEI की फुल फॉर्म International Mobile Equipment Identity होती है। और इसका हिन्दी अर्थ अन्तर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान संख्या होता है।

 

IMEI नम्बर क्या काम आता है?

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि IMEI Number किसी की डिवाइस की पहचान करने के लिए उपयोग किया जाता है। इस नम्बर को ट्रैक करके आप उस डिवाइस से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। उस मोबाइल फोन में कौनसी सिम है, वह सिम किसके नाम पर है और यहां तक कि उसकी current time पर उसकी लॉकेशन (location) कहाँ है।

 

यदि कभी किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है और वह पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट कराता है, तो उससे यही IMEI Number माँगा जाता है। इसी नम्बर की मदद से पुलिस उस डिवाइस को ट्रैक करती है और इसी के द्वारा उस डिवाइस की करंट लॉकेशन (current location) पता करके चोर को पकड़ा जाता है।

 

यदि आप चाहें तो इस नम्बर की मदद से अपने मोबाइल को ब्लॉक भी करवा सकते है, ताकि कोई आपके मोबाइल फोन का दुरूपयोग ना कर सके। इसलिए आपके फोन का IMEI Number क्या है यह आपको जरूर पता होना चाहिए।

 

IMEI Number कैसे निकाले?

अगर आप जानना चाहते हैं की आपके मोबाइल का IMEI Number क्या है तो आप यह कई तरीकों से पता कर सकते है। तो चलिये जानते हैं, कि IMEI Number कैसे चेक करते हैं।

 

फोन में IMEI Number कैसे निकाले?

यदि आप अपने मोबाइल में IMEI Number देखना चाहते है, तो आप किसी भी मोबाइल फोन में दो तरीको से IMEI Number चेक कर सकते हैं। फ्रेंड यह दोनों ही तरीके हम आपको नीचे बता रहे है। चलिए देखते है, फोन में IMEI नम्बर कैसे चेक करते है।

 

IMEI नंबर चेक करने का कोड

इस तरीके से आप किसी भी मोबाइल फोन में बड़ी आसानी से अपनी डिवाइस का IMEI Number चेक कर सकते है। आपको बस अपने फोन का डायल पैड खोलना है, और *#06# कोड को डायल करना है।

 

यह करते ही आपके मोबाइल की स्क्रीन पर आपकी डिवाइस का IMEI Number दिख जाएगा। और इसे स्क्रीन से हटाने के लिए ok पर क्लिक करें।

 

जैसा कि हमने आपको बताया कि अगर आप सिंगल सिम वाला डिवाइस उपयोग करते है, तो एक IMEI Number और डबल सिम वाले फोन के लिए 2 IMEI Number होते है।

 

IMEI Number क्या होता है? IMEI नंबर कैसे निकाले?

 

डिवाइस के बैट्री सॉल्ट पर

अधिकांश फोनों में उसके बैट्री सॉल्ट पर उस डिवाइस का IMEI Number लिखा हुआ रहता है। जैसे ही आप अपने मोबाइल फोन की बैट्री निकलेंगे आपको यह नम्बर दिखाई देगा। आप यहाँ से भी अपने मोबाइल का IMEI Number पता कर सकते है।

 

फोन की पेकेंजिग पर IMEI Code

आप जब भी कोई मोबाइल खरीदते है, तो जिस डिब्बे में मोबाइल की पेकेंजिग की जाती है। उस डिब्बे पर एक स्टिकर चिपका हुआ होता है, जिस पर उस मोबाइल का IMEI Number लिखा हुआ होता है।

 

यदि आपका मोबाइल कहीं गुम हो गया है या चोरी हो गया हो, तो ऐसी स्थिति में आप इस तरह किसी फोन की पेकेंजिग के द्वारा भी उसका IMEI Number पता कर सकते है।

 

बिल के द्वारा IMEI Code कैसे पता लगाएं?

आप मोबाइल के बिल से भी उसके IMEI Number का पता लगा सकते है। जब आप कोई मोबाइल खरीदते है, तो उसके बिल पर उस मोबाइल का IMEI Number भी लिखा होता है।

 

तो दोस्तों यह कुछ तरीके थे जिनसे की आप बड़ी आसानी से किसी भी डिवाइस का IMEI Number निकाल सकते है। उम्मीद है, कि अब आप जान चुके होंगे कि IMEI Number केसे चेक करें।

 

IMEI Number की बनावट कैसी होती है? (Format of IMEI Number)

फ्रेंड्स जैसा कि हम ऊपर आपको बता चुके है, कि एक IMEI Number 15 डिजिट का होता है। लेकिन कभी-कभी यह 16 या 17 डिजिट (Digit) तक का भी हो सकता है।

 

वर्तमान में उपयोग किये जाने वाले IMEI नम्बर का structure (Structure of IMEI Number) साधारण रूप में 15 अंकों (Digit) का होता है, इसमें 14 अंक + 1 check digit होता है। जो कि AA-BBBBBB-CCCCCC-D के फॉर्मेट में पाया जाता है। और यह चार भागों में विभाजित होता है। चलिए इसे हम विस्तार में बताते है।

 

AA - यह IMEI Number का पहला भाग होता है। इस भाग को लेब्लड A बोला जाता है। यह Type of Allocation Code (TAC) का एक भाग होता है। और इन अंकों को Reporting Body Identifier नम्बर कहा जाता है। जो कि डिवाइस के निर्माण और निर्माता से सम्बंधित होता है। यह 2 संख्याओं का होता है, जो कि GSMA द्वारा अप्रूव्ड (Approved) होता है।

 

BBBBBB - यह IMEI Number का दूसरा भाग होता है। और इस भाग को लेबल्ड़ B बोला जाता है। यह पहले भाग Type of Allocation Code (TAC) का शेष भाग होता है, जिसे हम FAC कहते है। इसमें 6 अंक होते है, जो कि मोबाइल फोन के माॅडल और ब्रांड की जानकारी उपलब्ध कराते है।

 

CCCCCC - यह IMEI Number का तीसरा भाग होता है, जिसे लेब्लड C बोला जाता है। इसमें भी 6 अंक होती है। यह एक यूनिक नम्बर (Unique Number) होता है, जो कि हर मोबाइल में अलग - अलग होता है। यह डिवाइस के मॉडल का सीरियल सिक्वेंस होता है, और जिसे SNR कहा जाता है।

 

D - यह किसी भी IMEI Number का चोथा और आखिरी भाग होता है, और जो कि एक अंक का होता है। यह नम्बर बाकी सारे नम्बरों की Algorithm के द्वारा गणना करने पर प्राप्त होता है, इसलिए इसे चेक डिजिट (Check Digit) कहा जाता है।

 

सभी IMEI Number इसी प्रकार की सरंचना के होते है। और इन नम्बरों से किसी भी मोबाइल को बड़ी आसानी से ट्रैक किया जा सकता है।

 

IMEI Number के फायदे क्या है? (Benefits of IMEI Number)

IMEI Number का सबसे बड़ा फायदा यह है की यदि मोबाइल चोरी हो जाता है, तो पुलिस IMEI Number ट्रैक करके मोबाइल की लाॅकेशन का पता लगा सकती है और अपराधी को पकड़ सकती है।

 

इस नम्बर को ट्रेक करके डिवाइस के बारे में पूरी जानकारी जेसे कि डिवाइस का मॉडल नंबर, उसकी निर्माण की जगह, निर्माता का नाम आदि प्राप्त की जा सकती है।

 

IMEI Number को ट्रैक करके भी यह भी पता लगाया जा सकता है, कि उस डिवाइस में लगी हुई सिम कार्ड किस कंपनी की है और किसके नाम पर है।

मोबाइल खो जाने या चोरी हो जाने की दशा में आप पुलिस की सहायता से अपने मोबाइल को ब्लॉक भी करवा सकते है। ताकि कोई आपके मोबाइल फोन का दुरुपयोग ना कर सके।

 

यह भी पढ़ें: सीवीवी नंबर क्या होता है ? यह क्यों जरुरी है।

                 जीपीएस क्या होता है और यह कैसे काम करता है। 

 

Conclusion

दोस्तों उम्मीद हैं कि आपको हमारा यह लेख IMEI Number क्या होता है? IMEI नंबर कैसे निकाले? पसंद आया होगा और इससे आपको कुछ नयी जानकारी मिली होगी। अब आप जान गए होंगे कि IMEI Number क्या होता है अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments