>>>>> Welcome to ANMOL BLOGS >>>>> This Website is best viewed in latest version of Google Chrome Browser >>>>> लैन, मैन, वैन क्या है ? What is Lan Man Van

Subscribe Us

Header Ads

लैन, मैन, वैन क्या है ? What is Lan Man Van

दोस्तों इंटरनेट हो या कॉलिंग हम नेटवर्क के जरिए जुड़ रहे हैं और जिस नेटवर्क के जरिए हम इतनी आसानी से पूरे विश्व से जुड़ पाते हैं वह विभिन्न प्रकार में विभाजित की गई है और जिसे लैन, मैन, वैन के नाम से जाना जाता है इस आर्टिकल में आज हम आपको लैन, मैन, वैन क्या है के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे ताकि आप नेटवर्क और कंप्यूटर की एक दूसरे से जुड़ने वाली इस प्रक्रिया को अच्छी तरीके से समझ सके।

 

अगर आप कंप्यूटर (Computer) के जरिए काम करते हैं या अलग-अलग कंपनी में जिस प्रकार लोग कंप्यूटर की सहायता से लोग अपने कार्य को सरल बना पाते है। इसे ध्यान पूर्वक देखेंगे तो आप भी यह समझ पाएंगे कि केवल इंटरनेट (Internet) के जरिए से नहीं बल्कि और भी विभिन्न प्रकार से कंप्यूटर एक दूसरे से जुड़ता है और किसी भी कार्य प्रणाली को सरल बना पाता है जिसे हम समझने के लिए Lan Man Wan कि समझ होना आवश्यक है जिसके बारे में विस्तृत जानकारी आज के आर्टिकल में दिया गया है।

 

लैन, मैन, वैन क्या है ? What is Lan Man Van

लैन, मैन, वैन क्या है (What is Lan, Man, Van)

जैसा कि हमने आपको बताया जिस रफ्तार से हम डिजिटल (Digital) दुनिया की तरफ बढ़ रहे हैं उसमें डाटा का आदान-प्रदान एक अहम भूमिका निभाता है। और इतनी सारी जानकारी को विश्व भर में आदान प्रदान किया जा रहा है इसके लिए केवल इंटरनेट (Only Internet) का इस्तेमाल नहीं किया जाता है अलग-अलग प्रकार के नेटवर्क (Network) का इस्तेमाल किया जाता है और जिसमें एक से अधिक कंप्यूटर आपस में जुड़े हुए होते हैं।

 

अगर आप इस बात को समझते है, तो आपको बता दू कि एक से अधिक कंप्यूटर को आपस में जोड़ने की एक खास प्रक्रिया जिसे लैन, मैन, वैन जैसे शब्दों से परिभाषित की जाती है, उसके बारे में विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

 

इससे पहले की दो या दो से अधिक कंप्यूटर को आपस में जोड़ने की इस प्रणाली के बारे में आप पढ़े, फ्रेंड्स हम आपको बता देना चाहते हैं कि यह तीनों एक खास किस्म के नेटवर्क (Network) है जिसमें विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर को एक दूसरे कंप्यूटर से जोड़ दिया जाता है ताकि डाटा का लेनदेन सरलता से हो सके  और इस प्रक्रिया के दौरान इस Network में दो कंप्यूटर के बीच की दूरी कंप्यूटर की गिनती और डेटा के आदान प्रदान करने की रफ्तार के आधार पर अलग-अलग शब्द को परिभाषित करता है।

 

LAN क्या होता है

यह बहुत सारे कंप्यूटरों से मिलकर बना हुआ एक नेटवर्क (Network) होता है जो आकार में बहुत छोटा होता है। और LAN का फुल फॉर्म Local Area Network होता है। इस नेटवर्क का इस्तेमाल बहुत ही छोटी जगह पर किया जाता है जैसे किसी बिल्डिंग में यह किसी घर में।

 

उदाहरण के तौर पर बता दू आपके स्कूल और कॉलेज में बहुत सारे कंप्यूटर काम करते होंगे और सभी कंप्यूटर में डाटा का आदान-प्रदान सरलता पूर्वक हो जाए और स्कूल की सभी जानकारी के ऊपर जो कार्य हो रहा है वह सुगमता से हो सके तो इसके लिए स्कूल- कॉलेज या ऑफिस जैसे कार्यालयों में LAN (Local Area Network) नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाता है।

 

MAN क्या होता है

MAN का फुल फॉर्म Metropolitan Area Network होता है। यह दो या दो से अधिक कंप्यूटर को आपस में जोड़ने का एक Network है जिसका इस्तेमाल बहुत अधिक नहीं किया जाता परन्तु इस नेटवर्क के जरिए हम एक शहर से दूसरे शहर के कंप्यूटर को जोड़ने का कार्य करते हैं।

 

उदाहरण के तौर पर किसी कंपनी का अगर एक ब्रांच एक शहर में है और दूसरा ब्रांच कही दूसरे शहर में है जिसमें आमतौर पर बैंक आते हैं तो उनके कंप्यूटर आपस में MAN नेटवर्क के जरिए जुड़े होते हैं ताकि सही तरीके से जानकारी का आदान-प्रदान किया जा सके।

 

WAN क्या होता है

WAN का फुल फॉर्म Wide Area Network होता है। और यह विश्व का सबसे बड़ा नेटवर्क होता है जिसमें हम बहुत दूर दूर के कंप्यूटर को आपस में जोड़ पाते हैं और एक देश से दूसरे देश के कंप्यूटर में किसी भी जानकारी का आदान प्रदान करने के लिए इस नेटवर्क (Network) का इस्तेमाल किया जाता है।

 

अगर इस नेटवर्क के उदाहरण की बात करें तो आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं इंटरनेट एक नेटवर्क है जिसमें विभिन्न प्रकार के कंप्यूटरों को आपस में जोड़ा गया है और वह सभी कंप्यूटर एक दूसरे से बहुत अधिक दूरी पर स्थित है हम यह कह सकते हैं कि Internet एक WAN नेटवर्क है जिसकी मदद से हम बैंकिंग, डाटा शेयरिंग, ब्लॉगिंग जैसी विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा पा रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ेमेटावर्स क्या है और यह कैसे काम करता है

                    एटीएम का फुल फॉर्म क्या होता है और इसे हिंदी में क्या कहते है

 

Lan Man Wan में क्या अंतर है

फ्रेंड्स ऊपर बताई गई सभी जानकारियों को पढ़ने के बाद अब आप यह समझ गए होंगे कि यह तीन कंप्यूटर को आपस में जोड़ने का एक नेटवर्क प्रणाली है जो दो कंप्यूटर की बीच की दूरी डाटा ट्रांसफर (Data Transfer) करने की रास्ता और कंप्यूटर की मात्रा पर निर्भर करता है।

 

इस वजह से इन तीनों किस्म के नेटवर्क में अलग-अलग फीचर्स (Features) और विभिन्नता पाई जाती है जिसके बारे में स्पष्ट विवरण नीचे प्रस्तुत किया गया है।

 

LAN: - LAN सबसे छोटा नेटवर्क होता है जिसमें बहुत कम कंप्यूटर आपस में जुड़े होते हैं। इस Network का इस्तेमाल करके आप 10 मीटर से 1000 मीटर तक की दूरी के बीच के कंप्यूटर को जोड़ सकते हैं। और इस नेटवर्क में जो कंप्यूटर जुड़े होते हैं उनके डाटा आदान प्रदान करने की रफ्तार 10 MB पर सेकंड से 100 MB पर सेकंड तक की होती है। इस Network में वाईफाई या इथरनेट में जुड़े हुए कंप्यूटर होते हैं। वही इस नेटवर्क के जरिए हम 10 से 100 कंप्यूटर आपस में जोड़ सकते हैं।         

 

MAN:- MAN एक मुख्य नेटवर्क है और जिसमे एक शहर से दूसरे शहर के बीच के कंप्यूटर को जोड़ा जाता है। इस Network में प्राइवेट और पब्लिक दोनों किस्म की नेटवर्किंग (Networking) की जा सकती है। इस नेटवर्क का इस्तेमाल करके आप 5 से 50 किलोमीटर तक के बीच में मौजूद कंप्यूटर को आपस में जोड़ सकते हैं। इस Network में जो कंप्यूटर जुड़े होते हैं उनके डाटा आदान प्रदान करने की रफ्तार 100 MB पर सेकंड या इससे ज्यादा की होती है। इस नेटवर्क की मदद से हम 100 से 1000 कंप्यूटर (Computer) को आपस में जोड़ सकते हैं। इस नेटवर्क का मैन सिटी केबल की तार आती है जिससे हम एक शहर से दूसरे शहर के टीवी और कंप्यूटर को जोड़ते हैं।         

 

WAN:- WAN बहुत ही बड़ा और प्रचलित नेटवर्क होता है जिसमें हम बहुत ही दूर तक के कंप्यूटर को जोड़ सकते है। इस Network में जो कंप्यूटर जुड़ता है उसका डिजाइनिंग (Designing) और मेंटेनेंस बहुत ही मुश्किल होता है मगर इस नेटवर्क को प्राइवेट और पब्लिक (Private and Public) दोनों तरीके से काबू किया जाता है। इस नेटवर्क का इस्तेमाल करके आप 50 किलोमीटर से 5000 किलोमीटर के बीच के कंप्यूटर को जोड़ सकते हैं। इस नेटवर्क में टाटा का आदान प्रदान करने के लिए जो कंप्यूटर जोड़ते हैं उनकी रफ्तार बहुत ही तेज होती है मगर अलग-अलग स्थान पर सरवर के अनुसार रफ्तार बदलती रहती है। इस नेटवर्क में आप 10000 से 100000 कंप्यूटर को आपस में जोड़ सकते हैं।आमतौर पर इस नेटवर्क की स्पीड 10 MB पर सेकंड से 20 MB पर सेकंड की होती है। 

 

Lan Man Wan के बारे में पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न एवं उनके उत्तर

यहां पर हमने Lan Man Wan के बारे में आप लोगों द्वारा पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर दिए हुए हैं।

 

Q. LAN का फुल फॉर्म क्या होता है?

LAN का फुल फॉर्म Local Area Network होता है।

 

Q. MAN का फुल फॉर्म क्या होता है?

MAN का फुल फॉर्म Metropolitan Area Network होता है।

 

Q. MAN नेटवर्क का उदाहरण है?

MAN नेटवर्क का उदाहरण सिटी केबल है और जिसके बल के जरिए एक शहर के टीवी और कंप्यूटर को दूसरे शहर के टीवी और कंप्यूटर से जोड़ा जाता है।

 

Q. WAN का फुल फॉर्म क्या होता है?

WAN का फुल फॉर्म Wide Area Network होता है।

 

निष्कर्ष

हमने आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में आप सभी लोगों को Lan Man Wan क्या है के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी प्रदान की है और हमें उम्मीद है कि हमने जो आज के इस विषय पर आपको जानकारी दी हुई है यह आपके लिए काफी ज्यादा उपयोगी और सहायक सिद्ध हुई होगी।

 

फ्रेंड्स यदि आप लोगों के लिए हमारा आज का यह महत्वपूर्ण आर्टिकल उपयोगी रहा हो या फिर आपके लिए जरा सा भी सहायक सिद्ध हुआ हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले ताकि आपके जरिए और लोगों को इस महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में पता चल सके और उन्हें आगे ऐसा ही महत्वपूर्ण आर्टिकल को पढ़ने के लिए कहीं और बार-बार भटकने की बिल्कुल भी आवश्यकता ना हो।

Post a Comment

0 Comments