>>>>> Welcome to ANMOL BLOGS >>>>> This Website is best viewed in latest version of Google Chrome Browser >>>>> MPIN क्या होता है | MPIN का Full Form

Subscribe Us

Header Ads

MPIN क्या होता है | MPIN का Full Form

दोस्तों आज के समय में लगभग हर एक व्यक्ति के पास अपना खुद का Bank Account है, और लगभग हर एक व्यक्ति अभी के समय में Online Transaction करने लगा है लेकिन इसके बावजूद भी कई लोगों को MPIN के बारे में जानकारी नहीं होती है, और कई लोग हमसे पूछते हैं की आखिर ये MPIN क्या होता है और MPIN का Full Form क्या है।

 

इसलिए आज हम अपने इस Article में MPIN Kya Hota Hai और Online Transaction में इसकी आवश्यकता क्यों पड़ती है इसके बारे में पूरी जानकारी जानेंगे।

 

MPIN क्या होता है | MPIN का Full Form

MPIN क्या है (What is MPIN)

जिस प्रकार आप अपने स्मार्टफोन का Lock खोलने के लिए उसमें 4 या 6 अंकों का कोड दर्ज करते हैं ठीक उसी प्रकार Online Transaction करने के लिए MPIN की आवश्यकता होती है।

 

बता दू MPIN का प्रयोग Mobile Banking App पर Login करने के लिए भी किया जाता है, MPIN एक Mobile Banking की व्यक्तिगत पहचान संख्या होती है, जब भी आप अपने Mobile Banking App पर Login करते हैं तो आपसे उसमे MPIN दर्ज के लिए कहा जाता है।

 

MPIN 4 या 6 अंकों का एक कोड (Code) होता है आप इसे अपनी सुविधा के मुताबिक सेट कर सकते हैं। और जब आप अपना Mobile Banking Register करते हैं तो आपको MPIN दिया जाता है।

 

कई बार ऐसा भी होता है की आप अपना MPIN भूल जाते हैं तो इस स्थिति में आप नया MPIN Generate कर सकते हैं, फ्रेंड्स जब आप अपना MPIN Generate करते हैं तो सबसे पहले आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाता है और जब आप उस OTP को Verify करते हैं तो उसके बाद आप आसानी से अपना MPIN को Set कर सकते हैं।

 

MPIN का Full Form (MPIN Full Form in Hindi)

MPIN का पूरा नाम “Mobile Banking Personal Identification Number” होता है। और हिन्दी में इसेमोबाइल बैंकिंग व्यक्तिगत पहचान संख्याकहते हैं।

 

Online लेनदेन के लिए MPIN बहोत आवश्यक है। और इसके बिना Online Transaction करना संभव नहीं है।

 

MPIN का क्या उपयोग है (What is the use of MPIN)

सरल शब्दों में अगर MPIN को जाने तो यह और कुछ नहीं, बल्कि एक पासवर्ड होता है, जिसका उपयोग उपयोगकर्ता को प्रमाणित करने के लिए किया जाता है कि जो उसका Owner है वही Transaction कर रहा है।

 

MPIN, Mobile Banking में उपयोग किया जाने वाला एक बहोत ही महत्वपूर्ण Code है जो केवल आपके मोबाइल का उपयोग करके Funds Transfer (पैसा भेजने) के लिए आवश्यक है। इसका उपयोग कई प्रकार के लेनदेन में किया जाता है जो इस प्रकार हैं-

  •    Mobile Banking
  •    SMS Banking
  •    UPI App
  •    IMPS

 

MPIN की आवश्यक क्यों है?

शायद फ्रेंड आप जानते होंगे कि RBI ने Online Transaction के लिए Two-Way Authentication को अनिवार्य कर दिया है।

 

अगर इसे आसान भाषा में समझा जाए तो इसका मतलब है कि आपको दो Authentication प्रक्रियाएं सत्यापित करनी होंगी।

 

यानी कि Mobile Banking में पहला Authentication आपका मोबाइल नंबर ही होता है और दूसरा Authentication आपका MPIN है।

 

यदि आपने पहले से अपना MPIN बनाया हुआ है तो आपसे Online Transaction करते समय MPIN दर्ज करने के लिए कहा जाता है जो मोबाइल Transaction को सुरक्षित बनाता है।

 

यानी MPIN का उपयोग अगर नहीं किया जाता तो कोई भी केवल आपके मोबाइल नंबर का उपयोग करके Online Transaction कर लेता।

 

MPIN क्या होता है | MPIN का Full Form

 

MPIN कैसे प्राप्त करें (How To Get MPIN)

MPIN का उपयोग करने के लिए, आपको Mobile Banking के लिए पंजीकरण (Registration) करना होगा। जब आप Mobile Banking के लिए Registration करते हैं, तो आपका बैंक आपको User ID के साथ MPIN प्रदान करता है।

 

आप USSD Banking और UPI Apps (PhonePe, Google Pay, Paytm, etc) का उपयोग करके इसे स्वयं भी बना सकते हैं। दोस्तों UPI App के उपयोग से MPIN प्राप्त करने की प्रक्रिया बहुत सरल है। बस आपको UPI App में Login करना होगा और आपको MPIN Create का विकल्प मिलेगा।

 

MPIN कैसे जनरेट करें (How to Generate MPIN)

UPI App पर Register करने के बाद MPIN Create करना बहोत सरल प्रक्रिया है। Registration Details कुछ इस प्रकार होगी जिसमे आपको अपना Bank Account चुनने के बाद आपको अपनी Personal Details, Virtual ID और उसका Banking Details जैसे अपना ATM card number भरने की आवश्यकता होती है।

 

UPI PIN, MPIN के समान ही है लेकिन Code की लंबाई में अंतर है क्योंकि कुछ बैंक में 4 अंक तथा कुछ बैंकों में 6 अंक के होते हैं जो ATM Pin कोड के समान है। लेकिन वास्तव में यह ATM Pin से अलग होता है।

 

MPIN बनाने के लिए इन प्रक्रियाओं का पालन करें-

  • आप अपने Profile Section पर जाएं
  • Create या Change mPIN विकल्प को चुने
  • सम्बंधित क्षेत्र में अंतिम 6 अंकों का अपना ATM या Debit Card की नंबर दर्ज करें
  • अपने ATM या Debit Card की Expiry Date दर्ज करें 

 

यह सब Verify करने के बाद आपको आपके बैंक के द्वारा Registered Mobile Number पर एक OTP भेजा जायेगा, OTP Verify करें और आगे बढ़ें।

अब आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी 4 या 6 अंकों का कोड दर्ज करें जो आपके MPIN के रूप में Create हो जाएगा और उसके Submit बटन पर Click करें।

 

MPIN भूल जाने की स्थति में क्या करें:

अगर आप अपना MPIN भूल जाते हैं तो फ्रेंड्स इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है आप बहूत ही आसानी से एक नया MPIN Generate कर सकते हैं इसके लिए सबसे पहले आपको Forget MPIN पर Click करना है, और इसके बाद आपके सामने एक New Window खुलेगी जिसमे आपको ATM या Debit Card की Details भरनी होंगी।

 

उसके बाद सभी Details सही से भरने के बाद आपके Registered Mobile Number पर एक OTP आएगा और उसे Verify करने के बाद आप New MPIN Create कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़े - CVV नंबर क्या होता है और इसका मतलब क्या है

 

अंतिम शब्द

सरल शब्दों में जाने तो MPIN हमारे लिए बहोत आवश्यक है क्यूंकि यह Online Transaction को सुरक्षित बनता है, हमने अपने इस Article में आपको MPIN क्या होता है और MPIN का Full Form के बारे में पूरी जानकारी देने का प्रयास किया है, आपको हमारे द्वारा बताई गयी जानकारी कैसी लगी हमें Comment Box में जरूर बताएं

Post a Comment

0 Comments