>>>>> Welcome to ANMOL BLOGS >>>>> This Website is best viewed in latest version of Google Chrome Browser >>>>> Apna App क्या है और इसका उपयोग करके Jobs कैसे Search करें?

Subscribe Us

Header Ads

Apna App क्या है और इसका उपयोग करके Jobs कैसे Search करें?

अगर आप बेरोजगार हैं या बेहतर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो Apna App आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर आप Apna App के बारे में नहीं जानते हैं, तो इस आर्टिकल के माध्यम से आप जान पाएंगे कि अपना ऐप पर जॉब कैसे प्राप्त करें?

 

वैसे तो Job Search करने के लिए Internet पर बहोत सारे वेबसाइट उपलब्ध है, इन्हीं में से एक Apna Job App है, जहां पर आप अन्य वेबसाइट की तरह ही अपने लिए Job की तलाश कर सकते है। यहाँ पर आप Part Time और Full Time दोनों तरह के Job के लिए आवेदन कर सकते है।

 

आईये जानते है Apna App क्या है?, अपना एप्प को डाउनलोड कैसे करें?, अपना एप्प पर Job के लिए Apply कैसे करे?, Apna App पर अकाउंट कैसे Create करें?, Apna App की विशेषताएं क्या है?, Apna App से संपर्क कैसे करें? और इस एप्प से जुडी सभी जानकारी।

 

Apna App क्या है और इसका उपयोग करके Jobs कैसे Search करें?

Apna App क्या है? (What is Apna App in Hindi)

Apna App एक Online Job Searching मोबाइल एप्लीकेशन है। जिसकी मदद से बेरोजगार लोग अपनी Skill और योग्यता के मुताबिक नौकरी के घर बैठे आवेदन कर सकते है। साथ ही Online अपना Interview देकर जॉब प्राप्त कर सकते है।

 

Apna App पर पर कई प्रकार के Job के लिए आवेदन कर सकते है। जैसे- Digital Marketing, Work from Home Jobs, Part-time Job, Freshers Job’s, Night shift Jobs, आदि।

 

Apna Job App एक भारतीय मोबाइल App है, और जिसे निर्मित पारीख ने विकसित किया है। इस एप्लीकेशन को 26 जुलाई 2019 में भारत में लांच किया गया था।

 

अगर हम इस एप्प की पॉपुलैरिटी की बात करें तो इस App को अभी तक 1 करोड़ से अधिक लोगो ने प्ले स्टोर और वेबसाइट से डाउनलोड किया है और इस एप्प की प्ले स्टोर पर रेटिंग 4.4 है। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते है की यह App आपके लिए किस तरह से बेहतर है।

 

आइए जानते हैं क्या हैं इस App की खासियत, जिसकी वजह से इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने इस एप्प को डाउनलोड किया है।

 

Apna App की विशेषताएं।

फ्रेंड्स किसी भी मोबाइल एप्लीकेशन को इस्तेमाल करने से पहले उसकी विशेषताओं के बारे में आपको जानकारी अवश्य होनी चाहिए। अपना एप्प की विशेषताएं निम्न है।

 

इसके माध्यम से आप कई बड़ी कंपनियों और छोटी कंपनियों में Job के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते है।

अपना एप्प में आपकी जानकारी सुरक्षित रखी जाती है।

आप यहां पर Full Time और Part Time Job के लिए आवेदन कर सकते है।

आप विभिन्न क्षेत्रो में जॉब के लिए आवेदन कर सकते है।

Apna App में आप ग्रुप बनाकर लोगो से बात कर सकते है और अपनी इंग्लिंश भाषा को और बेहतर बना सकते।

इस App के माध्यम से अपनी योग्यता अनुसार जॉब की तलाश कर सकते है।

इस एप्प में आपको Job अलर्ट की सुविधा मिलती है। सभी जॉब की जानकारी आपको मेसेज द्वारा प्राप्त होती है। 

 

Apna App से किन शहरो में Job Search कर सकते है?

वर्तमान में आप Apna App द्वारा देश के 10 बड़े शहरो में Job के लिए आवेदन कर सकते है। जो निम्न है।

  •  दिल्ली एन.सी.आर.
  • मुम्बई
  • कोलकत्ता
  • जयपुर
  • हैदराबाद
  • बेंगलुरु
  • अहमदाबाद
  • सूरत
  • पुणे
  • रांची

 

Apna Job App Real है या Fake है?

Apna Job App Real है या Fake यह सवाल लगभग सभी के मन में होता है। हम आपको बता दें कि, Amazon, Flipkart, Swingy, Un academy, Zomato, Byju’s और Jio जैसी देश की कई प्रमुख कंपनियां अपना एप्प पर Job Offer करती है।

 

इस बात से हम अंदाजा लगा सकते है, कि Apna App एक Real App है। यहाँ पर आप निसंकोच Job के लिए आवेदन कर सकते है।

 

Apna App कैसे डाउनलोड करें?

Apna App को डाउनलोड करना बहुत ही आसन है, और आप इसे Apna App की अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है, इसके अलावा आप अपने स्मार्टफोन के Google Play store से भी डाउनलोड कर सकते है। इस एप्प को डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

 

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store को खोलें।
  • इसके बाद सर्च बार में Apna App टाइप करें और Search करें।
  • अब आपके सामने Apna App दिखाई देगा जिसे अपने स्मार्टफोन में Install करें।
  • थोड़ी देर में आपके मोबाइल में अपना एप्प डाउनलोड हो जायेगा।

ऊपर बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से Apna App को डाउनलोड कर सकते है।

 

Apna Job App पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Apna Job App डाउनलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन करने के लिए निचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

 

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Apna App को Open करें।

अब आप अपना मोबाइल नंबर डालें और Continue पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे डालकर Verify कर लें।

वेरीफाई होने के बाद अपनी भाषा का चुनाव करे और Next पर क्लिक करें।

इसके बाद आप अपना नाम, शहर, जेंडर, और उम्र दर्ज करें और Next पर क्लिक कर दे।

इसके बाद आपसे पूछा जायेगाक्या आपको किसी काम का अनुभव है?, अगर आपको अनुभव है तो “YES” करें अन्यथा “NO” पर क्लिक कर दे।

इसके बाद अब आप अपने Education के बारे में जानकारी दें। और Next पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके सामने Job के कई सारे विकल्प मिलेंगे, आप जिस Job में Interested है उसे चुने और Done पर क्लिक करें।

अब अपनी Profile फोटो Add करें। यदि अभी आपके पास कोई फोटो मौजूद नहीं है तो आप बाद में भी Upload कर सकते है। बाद में करने के लिए “Later” वाले आप्शन पर क्लिक करें।

अब Continue आप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका Apna App में अकाउंट बन जायेगा।

इस तरह से आप अपनी सामान्य जानकारी देकर Apna App में अकाउंट बना सकते है। अकाउंट बनाने के बाद आपको Job के कई ऑफर मिलंगे।

 

Apna Job App पर Job के लिए आवेदन कैसे करें?

Apna App ओपन करने के बाद, आपको होम पेज पर आपके द्वारा चुनी गई जॉब (Job) और चुना गया स्थान (Location) दिखाई देता है। अगर आपको इनमें से कोई भी नौकरी पसंद है, तो आप उस नौकरी (Job) के लिए आवेदन (Apply) कर सकते हैं।

 

अगर आपको जॉब पसंद है और उस जॉब के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते है, तो आप उस जॉब पर क्लिक करके जॉब के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। जैसे नौकरी की लोकेशन क्या है, जॉब के लिए कितनी योग्यता होनी चाहिए, कौनसी कंपनी है, आदि।

 

अगर आप उस जॉब के लिए योग्यता रखते है तो आप Apply for Job वाले आप्शन पर क्लिक करके Apply कर सकते है। या फिर आप HR नंबर पर फोन कर सकते है। 

 

Apna Job App का उपयोग कैसे करे?

Apna App का Interface यूजर को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसलिए कोई भी User इसका उपयोग आसानी से कर सकता है। फिर भी आपको इस्तेमाल करने में कोई परेशानी हो रही है, तो निचे दिए गये जानकारी के अनुसार इस App का उपयोग कर सकते है।

 

Jobs: इस आप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने मनपसंद Job के लिए Apply कर सकते है और अपने जॉब से जुडी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। Job के लिए आवेदन करने के लिए यहां मौजूद Apply for Jobs के आप्शन पर क्लिक करना होता है। 

 

Groups: इस आप्शन में आपको अलग-अलग Category के Groups मिल जाते है। आप अपनी पसंद अनुसार किसी भी Groups में Join होकर Groups Member से बात कर सकते है।

 

यदि आपको किसी Group में Join होना है, तो आप Join वाले आप्शन पर क्लिक कर सकते है। और यदि आप किसी Group को छोड़ना चाहते है तो Leave Groups वाले आप्शन पर क्लिक कर सकते है। 

 

Connect: इस विकल्प का इस्तेमाल आप अपने फील्ड से जुड़े सभी लोगो से जुड़कर उनकी प्रोफाइल देख सकते है और उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

 

Card: इस आप्शन में आपकी जानकारी एक Card के रूप में दिखाई देती है। जिसमे आपको आपका नाम, फोटो, Qualification, और Work Experience देखने को मिल जाता है।

 

Apna App पर लोकेशन और जॉब फील्ड कैसे बदलें?

Apna App पर अपनी Job Field और Job Location को जब आपका मन चाहें तब बदल सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले Home पेज पर आना होगा। जहां आपको Jobs दिखाई देता है वहां पर आपके द्वारा चुनी हुई Job Field के साथ में Change Job Type का भी आप्शन दिखाई देगा। इस आप्शन पर क्लिक करके आप अपनी Job Field बदल सकते है। और अपनी Job Location बदलने के लिए लोकेशन के आप्शन पर क्लिक करके अपनी Location बदल सकते है।

 

Apna Job App में अपना Account Delete कैसे करते हैं?

अगर आप Apna Job App की Service से खुश नहीं है, तो आप बहुत आसानी से Apna App के अकाउंट को डिलीट कर सकते है। जिसके लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आप अपने एप्प में लॉग इन करें।
  • इसके बाद Card वाले आप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको Your own Website के पास में तीन डॉट्स दिखाई देंगे, उस डॉट्स पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने Delete Profile का आप्शन मिलेगा।

आपको Delete Profile वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको Delete profile करने के लिए पूछेगा आपको Yes वाले आप्शन पर क्लिक करना है।

इस तरह से आप Apna App पर Profile Delete कर सकते है।  

 

Apna App से Contact कैसे करें?

अगर आपको Apna App का उपयोग करने में किसी भी तरह की परेशानी रही है, तो आप Apna Job App के कस्टमर केयर नंबर से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान निकाल सकते है। इसके लिए आप निम्न तरीके से आप Apna App से Contact कर सकते है।

 

Apna App -मेल: support@adminpna.co

 

FAQ for Apna App in Hindi

 

Apna App किस देश ने बनाया है?

Apna App एक भारतीय Job सर्विस प्रोवाइडर मोबाइल एप्लीकेशन है। और जिसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित है।

 

Apna App को किसने बनाया है?

Apna App के Founder निर्मित पारीख है जो वर्तमान में Apna App के CEO भी है। 

 

यह भी पढ़े - Fiverr क्या होता है और Fiverr से पैसे कैसे कमाए

                    Freelancing से पैसे कैसे कमाए?

 

अंतिम शब्द: Apna App क्या है हिंदी में जानकारी।

इस लेख में आपने जाना की Apna App क्या है? उम्मीद करते है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं।

 

अब आप समझ गए होंगे की Apna App में रजिस्ट्रेशन कैसे करें? अगर आपको यह जानकारी पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें। ताकि यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा से लोगो को मिल सके।

 

अगर आपके मन में Apna App से सम्बंधित किसी प्रकार का सवाल है तो कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Post a Comment

0 Comments