>>>>> Welcome to ANMOL BLOGS >>>>> This Website is best viewed in latest version of Google Chrome Browser >>>>> भविष्य में बढ़ने वाले Penny शेयर की लिस्ट | सबसे अच्छे पेनी स्टॉक 2023

Subscribe Us

Header Ads

भविष्य में बढ़ने वाले Penny शेयर की लिस्ट | सबसे अच्छे पेनी स्टॉक 2023

भविष्य में बढ़ने वाले Penny शेयर की लिस्ट: शेयर बाजार में पैनी शेयर सभी निवेशकों को आकर्षित करते हैं क्योंकि इनकी कीमत बहुत कम होती है। अगर आप भी भविष्य में बढ़ने वाले पेनी स्टॉक को ढूंढ लेते हैं तो आप भी शेयर मार्किट से अमीर बन सकते हैं।

 

अगर आपको पहले ही पता चल जाए कि भविष्य में कौन सा शेयर आगे बढ़ने वाला है तो आपको शेयर बाजार से करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता।

 

अगर आप भी बेस्ट पेनी शेयर खरीदकर मल्टीबैगर रिटर्न कमाना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। क्योंकि आज मैं इस आर्टिकल में आपके लिए काफी रिसर्च करने के बाद भविष्य में बढने वाले पेनी शेयर की लिस्ट लाया हूं।

 

पेनी शेयर की इस लिस्ट में बताए गए सभी शेयर भविष्य में शानदार रिटर्न देने वाले हैं। तो आइये जान लेते हैं शेयर बाजार के सबसे अच्छे पेनी शेयर के बारे में-

 

भविष्य में बढ़ने वाले Penny शेयर की लिस्ट | सबसे अच्छे पेनी स्टॉक 2023

भविष्य में बढ़ने वाले Penny शेयर की लिस्ट

नीचे बताए गए सभी पेनी शेयर (Penny Stocks) को आप लंबे समय के लिए खरीद सकते हैं। सस्ते शेयर होने के बावजूद भी ये पेनी शेयर भविष्य में

यह मल्टीबैगर स्टॉक बनकर सबसे ज्यादा रिटर्न देने की क्षमता रखता हैं।

 

आइये अब एक-एक करके जानते हैं भविष्य में मल्टीबैगर बनने वाले पेनी शेयर के बारे में-

 

1. Kothari Sugars & Chemical Ltd.

भविष्य में बढ़ने वाले Penny शेयर की लिस्ट में सबसे पहला शेयर है Kothari Sugars & Chemical Ltd. अभी इस कंपनी की मार्केट कैप 400 करोड़ से भी कम है और शेयर की कीमत 40 रुपये के आसपास है।

 

बता दू यह कंपनी चीनी निर्माण करने के साथ-साथ एथेनॉल भी बनाती है जिसे ईंधन के तौर पर भी उपयोग किया जाता है। इसी कारण भविष्य में इस कंपनी के प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ने वाली है.

 

आपको पता होगा कि आने वाले समय में सरकार गाड़ियों में पेट्रोल डीजल के स्थान पर एथेनॉल का उपयोग ईंधन के रूप में करने की तैयारी कर रही है। चूंकि यह कंपनी चीनी भी खुद बनाती है इसीलिए एथेनॉल के निर्माण में इन्हें चीनी खरीदने के लिए किसी और अन्य कंपनी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है जो इन्हें कंपटीशन से आगे रखता है।

 

भविष्य में इस Penny Stocks का कारोबार बढ़ने के साथ-साथ शेयर प्राइस में भी ग्रोथ देखने को मिलेगी। हालांकि अभी यह बहुत छोटी कंपनी है फिर भी इसका बिजनेस फंडामेंटली रूप से काफी मजबूत है।

 

यहां पर कुछ कारण दिए गए है जो बताते हैं कि यह पेनी शेयर भविष्य में शानदार रिटर्न दे सकता है-

 

  • इस कंपनी के प्रोडक्ट की डिमांड फ्यूचर में बढ़ने वाली है।
  • इस कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक है।
  • बिजनेस बढ़ाने के लिए नए नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है।
  • शेयर का पीई रेश्यो बहुत कम है।

इस कंपनी का फंडामेंटल देखने पर यह स्टॉक मजबूत दिखाई पड़ता है अगर कंपनी आने वाले समय में अच्छे तिमाही नतीजे दिखाती है तो स्टॉक आपको अच्छी कमाई करके दे सकता है। सभी पैरामीटर्स को देखते हुए लगता है कि भविष्य में यह Penny Stocks मुनाफा दे सकता है।

 

2. Saksoft Ltd.

भविष्य में बढ़ने वाले पेनी शेयर की लिस्ट में दूसरी कंपनी है Saksoft Ltd. इस कंपनी की मार्केट कैप सिर्फ 1000 करोड़ है और शेयर प्राइस 140 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है।

 

यह पेनी शेयर कंपनी आईटी क्षेत्र (IT Sector) में काम करती है जो डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन सॉल्यूशन प्रदान करती है। यह कंपनी यूएसए और यूके जैसे देशों में व्यापार करती है।

 

Saksoft Ltd. कंपनी कई तरह की आईटी सेवाएं प्रदान करती है जैसे-

 

Application development

Internet of Things (IoT)

Testing & quality control

Mobility

Cloud solutions

Information Management (IM)

Business Intelligence solutions.

 

यह Penny शेयर भविष्य में क्यों बढ़ने वाला है?

 

  • इनका व्यापार काफी डायवर्सिफाई है इसलिए इस कंपनी को एक ही प्रोडक्ट या सर्विस पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।
  • इस कंपनी के अच्छे तिमाही नतीजे पेश करने की उम्मीद है।
  • यह कंपनी कर्ज को लगातार कम कर रही है
  • इतनी छोटी कंपनी होने के बावजूद इसकी सेल्स ग्रोथ बहोत बढ़िया है।

 

लंबे समय में Saksoft Ltd. कंपनी के पेनी शेयर की बढ़ने की संभावना है। अगर भविष्य में यह कंपनी अच्छा परफॉर्म करती है तो शेयर सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला मल्टीबैगर स्टॉक बन सकता है।

 

3. Indraprastha Medical Corporation Ltd.

भविष्य में बढ़ने वाला तीसरा पेनी शेयर है Indraprastha Medical Corporation Ltd. कंपनी की मार्केट कैप सिर्फ 572 करोड़ है और शेयर प्राइस 80 रुपये के आसपास है। यह हेल्थ केयर सेक्टर का पेनी शेयर है जो अपोलो हॉस्पिटल के साथ ज्वाइंट वेंचर है।

 

हेल्थ केयर एक ऐसा सेक्टर है जिसकी डिमांड भविष्य में हमेशा बनी रहेगी। इसीलिए हमने भविष्य में बढ़ने वाले बेस्ट पेनी स्टॉक्स की लिस्ट में Indraprastha corporation स्टॉक को रखा है।

 

क्या Indraprastha Medical Corporation का शेयर भविष्य में बढ़ने वाला है?

यह कंपनी लगातार अपने बिजनेस को एक्सपेंड कर रही है।

इसकी रिवेन्यू और प्रॉफिट में भी सुधार देखने को मिल रहा है।

वही अपोलो हॉस्पिटल जैसी बड़ी कंपनी के साथ इनका व्यापार है।

Apollo pro health प्रोग्राम में यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अल्गोरिथम जैसी नई तकनिकी का उपयोग करती है।

अभी इस कंपनी का 96% रेवेन्यू सिर्फ नई दिल्ली से आता है लेकिन भविष्य में यह कई राज्यों में एक्सपेंड करने वाली है।

सबसे अच्छी बात यह है कि यह डेट फ्री कंपनी है.

शेयर का पीई रेशियो अभी सिर्फ 9 के आसपास है और प्रमोटर्स शेयर होल्डिंग भी बढ़िया है।

भविष्य में इंद्रप्रस्था कॉरपोरेशन का पेनी शेयर शानदार रिटर्न देने की क्षमता रखता है। अगर आने वाले समय में यह कंपनी अच्छी सेल्स और प्रॉफिट ग्रोथ दिखाती है तो यह पेनी शेयर फ्यूचर में मल्टीबैगर भी बन सकता है।

 

यह भी पढ़े - आज कौन सा शेयर खरीदना चाहिए ? इस बात का फैसला कैसे करें

 

4. InfoBeans Technologies Ltd.

सबसे अच्छे पेनी शेयर की लिस्ट में नेक्स्ट शेयर है InfoBeans Technologies Ltd. कंपनी की मार्केट कैप सिर्फ 1400 करोड़ है और शेयर प्राइस 530 रुपये के आसपास है।

 

InfoBeans Technologies भी आईटी सेक्टर का ही सबसे अच्छा पेनी शेयर है। यह कंपनी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की सेवाएं प्रदान करती है।

 

आईटी सेवाओं (IT Services) में यह कंपनी मुख्यतः दो प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है: 1. Digital Transformation 2. Product Engineering

 

यह दोनों ही मॉडर्न टेक्नोलॉजी पर आधारित सेवाएं हैं जिसमें कंपनी का काफी लंबा अनुभव है।

 

क्या InfoBeans Technologies पेनी स्टॉक भविष्य में मल्टीबैगर बन सकता है?

 

जी हां, यह पेनी शेयर भविष्य में मल्टीबैगर बनने का पोटेंशियल रखता है जिसे आप इन points के जरिए समझ सकते हैं-

 

कंपनी की क्लाइंट सूची में American Express, Amazon, Wework, CoAdvantage, IQVIA, Viatech और ALM Media जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं।

यह कंपनी अन्य कंपनियों के अधिग्रहण के द्वारा अपने कारोबार को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

पेनी शेयर होने के बावजूद इस कंपनी के ROCE और ROE काफी बढ़िया है।

पिछले कुछ सालों में इस कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट में अच्छी ग्रोथ देखी गई है।

यह कंपनी लगातार अपना डेट कम कर रही है।

InfoBeans Technologies एक फंडामेंटली मजबूत पेनी स्टॉक है जिसके शेयर की कीमत भविष्य में बढ़ने वाली है। इस कम कीमत वाले पैनी शेयर में अभी खरीदारी करने पर भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है।

 

Related: एक दिन पहले ही कैसे पता करें की किस शेयर का प्राइस ऊपर जाएगा या निचे

 

5. RPG Life Sciences Ltd.

भविष्य में बढ़ने वाले penny शेयर की लिस्ट में आखिरी शेयर है RPG Life Sciences. इस कंपनी की मार्केट कैप 1376 करोड़ है और शेयर प्राइस 800 रुपये के आसपास है। यह एक फार्मास्यूटिकल कंपनी है जो API’s और फॉर्मूलेशन मैन्युफैक्चर करती है।

 

यह कंपनी RPG Group के अंतर्गत आती है जिसके मालिक हर्ष गोयंका जी हैं। और यह ग्रुप बहुत बड़ा है जिसका कारोबार infrastructure, information technology, tyres, pharmaceuticals, plantations और energy सेक्टर्स में फैला हुआ है।

 

अगर इस कंपनी की बिजनेस डायवर्सिफिकेशन की बात करें तो इस कंपनी का 62% रेवेन्यू Domestic Formulations Segment से, 21% रेवेन्यू Intl. Formulations Segment से और 17% रेवेन्यू APIs Segment से आता है।

 

💪 Strength of this Fundamentally Strong Penny Share 💪

 

इतने बड़े ग्रुप का हिस्सा होने के कारण इस कंपनी को एक कंपटीशन एडवांटेज भी मिलता है।

कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में Azaron, Lomitil, Mofetyl, Arpimune, Serenace, Imunotac जैसे strong ब्रांड आते हैं।

यह कंपनी लगभग डेट फ्री कंपनी है।

इसकी ROCE और ROE भी बढ़िया हैं।

इस कंपनी की सेल्स ग्रोथ की अपेक्षा इनकी प्रॉफिट ग्रोथ बेहतर है।

सबसे अच्छी बात यह है कि इस कंपनी में Promoters की शेयर होल्डिंग लगभग 72% है जो यह दिखाती है कि कंपनी के प्रमोटर्स को कंपनी के बिजनेस पर भरोसा है।

 

फंडामेंटली मजबूत सबसे अच्छे पेनी शेयर की लिस्ट- FAQ’s

1. सबसे अच्छा penny शेयर कौन सा है?

भविष्य में बढ़ने वाले penny शेयर की लिस्ट में Kothari Sugars सबसे अच्छा पेनी शेयर है। कम कीमत वाला शेयर होने के बावजूद अभी निवेश करने पर यह मल्टीबैगर स्टॉक बन सकता है। अच्छे रिटर्न पाने के लिए आप इस पेनी शेयर में निवेश कर सकते हैं।

 

2. 2023 में कौन से पेनी शेयर मल्टीबैगर बन सकते हैं?

Indraprastha Medical Corporation लिमिटेड और Saksoft लिमिटेड यह दोनों पेनी स्टॉक 2023 में मल्टीबैगर बनने का दम रखते हैं। भविष्य में जबरदस्त रिटर्न पाने के लिए आप ऊपर दिए गए पेनी शेयर की लिस्ट में मल्टीबैगर स्टॉक ढूंढ़ सकते हैं।

 

निष्कर्ष:

फ्रेंड्स ध्यान रहे कि पेनी स्टॉक्स बहुत volatile होते हैं इसलिए इनमें Risk भी बहोत ज्यादा होता है लेकिन अच्छी बात यह है कि Risk ज्यादा होने के साथ-साथ इनमें High Returns मिलने के चांसेस भी बहोत ज्यादा होते हैं। इसलिए फ्रेंड्स सोच समझकर पेनी स्टॉक्स में उतना ही पैसा निवेश करें जितना आप रिस्क ले सकते हैं।

 

आज मैंने आपको भविष्य में बढ़ने वाले Penny शेयर के बारे में बताया है। उम्मीद करता हूं आपको यह सबसे अच्छे पेनी स्टॉक की लिस्ट 2023 पसंद आई होगी। नीचे कमेंट करके जरूर बताइए इस लिस्ट में बताए गए शेयरों में से आपके पोर्टफोलियो में कौन सा शेयर है और इस लिस्ट में आपको सबसे अच्छा पैनी शेयर कौन सा लगा?

Post a Comment

0 Comments