>>>>> Welcome to ANMOL BLOGS >>>>> This Website is best viewed in latest version of Google Chrome Browser >>>>> CTET Answer Key 2022: सीबीएसई सीटेट की आंसर-की हुआ जारी, जानें कहां से और कैसे कर पाएंगे आप डाउनलोड?

Subscribe Us

Header Ads

CTET Answer Key 2022: सीबीएसई सीटेट की आंसर-की हुआ जारी, जानें कहां से और कैसे कर पाएंगे आप डाउनलोड?

CTET Answer Key 2022: सीबीएसई सीटेट की आंसर-की हुआ जारी, जानें कहां से और कैसे कर पाएंगे आप डाउनलोड?

CTET Answer Key 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Teacher Eligibility Test) ने सीटेट यानी कि सीटीईटी (CTET) 2022 परीक्षा की आंसर की को ऑनलाइन जारी कर दिया है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CBSE) के उम्मीदवार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।

 

सीबीएसई सीटेट की आंसर-की (Answer-key) यानी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन की संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। सीबीएसई सीटेट दिसंबर 2022 सत्र (CBSE CTET) की परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 से 07 फरवरी, 2023 के बीच में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार 14 फरवरी से 17 फरवरी, 2023 तक सीबीएसई सीटेट 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं।

वही आंसर-की को उम्मीदवारों की चुनौती केवल 14 से 17 फरवरी तक ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CBSE) की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए 17 फरवरी, 2023 तक आप आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। किसी अन्य मोड में -मेल / पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत की गई चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया जायेगा। नोटिस में यह भी कहा गया है कि प्रत्येक प्रश्न 1000 रुपये चार्ज किया जाएगा। उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट पर या नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

 

17 फरवरी तक दर्ज कराएं आपत्ति

 

CTET 2023 दिसंबर सत्र की परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी, 2023 के बीच आयोजित किया गया था। वहीं, अब प्रोविजनल आंसर-की रिलीज कर दी गई है। अगर किसी अभ्यर्थी को लगता है कि उसके उत्तर की जांच ठीक से नहीं हुई है तो वे इसके लिए विरोध दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए 14 फरवरी से 17 फरवरी, 2023 तक का मौका दिया गया है। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 1000 रुपये प्रति प्रश्न जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा करना होगा।

 

यह भी पढ़े - सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में इन पदों पर निकली है बंपर भर्ती, ये है लास्ट डेट

 

CBSE CTET 2022 Answer Key ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार सबसे पहले सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं।
  • उस लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें जो “CTET Dec 2022 के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करेंको दर्शाता है।
  • उसके बाद नए वेब पेज पर CTET 2022 उत्तर कुंजी लिंक का चयन करें।
  • CTET 2022 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • CTET उत्तर कुंजी 2022 पर सभी विवरणों की जांच करें और इसे पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड कर लें।

Post a Comment

0 Comments