>>>>> Welcome to ANMOL BLOGS >>>>> This Website is best viewed in latest version of Google Chrome Browser >>>>> MAC Address क्या है और IP Address और MAC Address के बीच अंतर क्या है?

Subscribe Us

Header Ads

MAC Address क्या है और IP Address और MAC Address के बीच अंतर क्या है?

आज की इस आर्टिकल में हम जानने वाले है की MAC Address क्या है और IP ​​Address और MAC Address के बीच अंतर क्या है? दोस्तों MAC का पूरा नाम Media Access Control होता है। और यह Network Interfaces का एक Unique Address होता है। इसका उपयोग अधिकांश IEEE 802 Network Technologies के लिए Network Address के रूप में किया जाता है।

 MAC Address क्या है और IP Address और MAC Address के बीच अंतर क्या है?

MAC Address क्या है?

Media Access Control (MAC) Address एक बाइनरी नंबर (Binary number) है और जिसका उपयोग Computer Network Adapters की विशिष्ट पहचान के लिए किया जाता है। फ्रेंड्स MAC Address को Network Device के Manufacturing Process के दौरान ही उसमे Embedded कर दिया जाता है। नेटवर्क डिवाइस में  MAC Address की डिटेल्स Firmware में Store होती हैं और इसे दोबारा से Edit नहीं किया जा सकता हैं।

 

MAC Address आमतौर पर एक Network Interface Controller (NIC) के निर्माता द्वारा सौंपा जाता है, और इसे Hardware में संग्रहीत किया जाता है। NIC एक कंप्यूटर सर्किट कार्ड है जो कंप्यूटर को Network से कनेक्ट करने की अनुमति देता है। Network संचार के दौरान Internet Protocol (IPv4) के लिए Address Resolution Protocol (ARP) या IPv6 के लिए Neighbour Discovery Protocol (NDP) IP को NIC में तब्दील करता है।

 

MAC address Three Numbering Name Spaces के नियमों के अनुसार बनता है, और जो कि Institute of Electrical and Electronic Engineers (IEEE) द्वारा Managed किया जाता है। MAC Address format 2 Characters को मिलाकर 6 Set में होता है  जिन्हें Hyphens द्वारा अलग किया गया है। MAC address का एक उदाहरण 30-65-EC-6F-D4-58 है।

 

कुछ निर्माता, जैसे Dell के MAC Address अपनी Unique पहचान रखते हैं, जिसे संगठनात्मक रूप से विशिष्ट पहचानकर्ता (OUI) कहा जाता है, और निर्माता की पहचान करता है। कुछ प्रसिद्ध कंपनियों के OUI निचे इस प्रकार हैं:

Dell: 00-14-22,

Nortel: 00-04-DC,

Cisco: 00-40-96

 

MAC Address का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

Network कार्ड में प्रत्येक का एक अद्वितीय MAC Address  होता है। ethernet पर भेजे जाने वाले पैकेट हमेशा MAC Address से आते हैं और MAC Address पर भेजे जाते हैं। यदि एक Network Adapter एक पैकेट प्राप्त कर रहा है, तो यह Packet के Destination MAC Address की तुलना Adapter के अपने MAC Address से कर रहा है। यदि Address मेल खाते हैं, तो पैकेट संसाधित किया जाता है अन्यथा इसे छोड़ दिया जाता है।

 

बता दू ff:ff:ff:ff:ff:ff यह एक Special MAC Address होता है जिसे Broadcast Address के नाम से भी जाना जाता है और यह Network में प्रत्येक Network Adapter को किसी भी Information को संबोधित करता है।

 

MAC Address नेटवर्क पर Filtering का काम करता है किसी Network तक पहुंचने से अजनबियों को रोकने के लिए, राउटर को केवल विशिष्ट MAC Address को ही स्वीकार करने के लिए सेट किया गया है। इस तरह Network पर MAC Address से ही Device की पहचान की जाती है।

 

यह भी पढ़े - वेब सर्वर क्या होता है?

 

Filtering का उपयोग नेटवर्क उपयोगकर्ताओं को track करने और उनकी पहुंच को सीमित करने के लिए किया जा सकता है। और इसके अन्य उपयोग भी हो सकते हैं, जैसे कि जब कोई चोरी का उपकरण Network से जुड़ता है तो उसकी पहचान करता है। इन कारणों से, कई कंपनियों और संस्थानों को अपने सदस्यों के उपकरणों के MAC Address की आवश्यकता होती है। इसलिए, उपकरण मालिकों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे Authorized Person को छोड़कर किसी को भी अपनी Device के MAC Address के बारे में बताएं।

 

अपनी Device का MAC Address कैसे पता करें?

अगर आप अपने कंप्यूटर या Laptop का MAC Address जानना चाहते है तो आप कंप्यूटर या Laptop की Command Prompt में जाकर ipconfig / all  टाइप करें और एंटर करें Enter करते ही आपके कप्म्यूटर का MAC address आपके स्क्रीन पर जायेगा।

 

अपने मोबाइल का MAC Address जानने के लिए अपने मोबाइल की सेटिंग्स में जाकर About Phone में जाये यहां पर आपके मोबाइल के MAC Address की Details दी गयी होगी।

 

MAC Address को Change कैसे करें?

सामान्यतया MAC Address को एडिट नहीं किया जा सकता है, क्योंकि वे Manufacturer द्वारा Defined किए जाते हैं। हालांकि MAC Address को बदलना और MAC Address के लिए अन्य तकनीकों का उपयोग करना संभव है।

 

उदाहरण के लिए, United States में, जाहिर तौर पर National Security Agency (NSA) के पास एक प्रणाली है जो MAC Address का उपयोग करके लोगों की आवाजाही को track कर सकती है। इस तथ्य ने Apple Inc. को Network के लिए स्कैन करते समय अपने iOS में random MAC addresses  का उपयोग शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

 

IP ​​Address और MAC Address के बीच अंतर क्या है?

MAC Address और IP Address दोनों का उपयोग Internet पर किसी डिवाइस को विशिष्ट रूप से परिभाषित करने के लिए किया जाता है। NIC कार्ड के निर्माता MAC Address को प्रदान करता है, वही दूसरी ओर Internet Service Provider IP Address को  प्रदान करता है।

 

यह भी पढ़े - इंटरनेट क्या है, और यह कैसे काम करता हैं?

 

MAC Address और IP Address के बीच मुख्य अंतर यह है कि, MAC Address का उपयोग Computer के Physical Address को सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है। और यह विशिष्ट रूप से एक Network पर Devices की पहचान करता है। जबकि IP Address का उपयोग विशिष्ट रूप से Network के Connection की पहचान करने के लिए किया जाता है, जिसमें Device नेटवर्क में भाग लेता है।

 

Conclusion

आज की इस आर्टिकल में हमने सीखा की MAC Address क्या है? MAC Address का उपयोग क्यों किया जाता है? अपनी Device का MAC Address कैसे पता करें? MAC Address को Change कैसे करें? और IP ​​Address और MAC Address के बीच अंतर क्या है?

 

MAC Address कंप्यूटर नेटवर्किंग का एक महत्वपूर्ण Element है। MAC Address से Network पर किसी भी Computer की विशिष्ट रूप से पहचान की जा सकती हैं। MAC Address नेटवर्क प्रोटोकॉल जैसे की TCP/IP पर कार्य करने के लिए के लिए Essential component है।

Post a Comment

0 Comments